फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Badminton court will be built...land is being searched for indoor swimming pool

Maharajganj News: बनेगा बैडमिंटन कोर्ट...इंडोर स्वीमिंग पूल के लिए तलाशी जा रही जमीन

Fri, 11 Jul 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 11 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Badminton court will be built...land is being searched for indoor swimming pool
महराजगंज। शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। शहर में आधुनिक इंडोर स्वीमिंग पूल, बैडमिंटन कोर्ट, जिम बनाया जाएगा। इस पर एक करोड़ 41 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं तालाब सुंदरीकरण, सीसीरोड, मोबाइल वेंडिंग जोन, बलिया नाले का सुंदरीकरण, नाली निर्माण समेत अन्य कार्यों पर 329.15 लाख रुपये खर्च होंगे। इन सभी कार्यों पर 470.15 लाख रुपये खर्च करने की कार्य योजना बनी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगर पालिका परिषद महराजगंज की ओर से शहर में इंडोर स्वीमिंग पूल के निर्माण के साथ बैडमिंटन कोर्ट और जिम बनाने की योजना तैयार की गई है। स्वीमिंग पुल शहरवासियों के लिए काफी लाभकारी होगा। इंडोर स्वीमिंग पूल बनाने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। बदल रहे महराजगंज में सुविधाओं का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। चिउरहा और पंतनगर वार्ड में तालाबों का सुंदरीकरण किया जाएगा। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ये तालाब स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बनेंगे। इसके अलावा, वीर बहादुर वार्ड में बलिया नाला के किनारे सौंदर्यीकरण कार्य होगा, जो इस क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने में मदद करेगा।
विज्ञापन

सक्सेना नगर और एपीजे अब्दुल कलाम नगर में भी बलिया नाला के किनारे सुंदरीकरण का कार्य प्रस्तावित है। ये कार्य न केवल क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाएंगे, बल्कि जल संरक्षण और स्वच्छता को भी बढ़ावा देंगे। शहर की बदहाल सड़कों को ठीक करने के लिए कई कार्य प्रस्तावित है। आजाद नगर वार्ड में मंगलवाली बाजार में मोबाइल वेंडिंग जोन का निर्माण होगा, जो स्थानीय व्यापारियों और शहरवासियों के लिए सुविधाजनक होगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड में रामप्रीत प्रजापति के घर से रामाश्रय प्रजापति के घर तक सीसी रोड और नाली का निर्माण किया जाएगा। शास्त्री नगर में नगर से क्रांति गौतम के घर तक सीसी रोड और नाली का निर्माण प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह, नेहरू नगर वार्ड में मेन रोड से नीलू गुप्ता के घर होते हुए रेशमी त्रिपाठी के घर तक सीसी रोड और नाली का निर्माण होगा। इन सड़कों और नालियों के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed