फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   arun elected as president in bar council election

अरुण अध्यक्ष आैर नित्यानंद वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए

Mon, 23 Jan 2017 11:57 PM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Mon, 23 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
arun elected as president in bar council election
जिला मुख्यालय सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में जीते पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। दीवानी न्यायालय परिसर में सिविल बार कोर्ट एसोसिएशन का चुनाव में अरुण कुमार पांडे अध्यक्ष और नित्यानंद पांडे वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। वहीं सुशील श्रीवास्तव  महामंत्री चुने गए। इस दौरान मौजूद अधिवक्ताओं ने जीते हुए  उम्मीदवारों को गुलाल से रंगकर जीत का जश्न मनाया। बार एसोसिएशन के चुनाव में शनिवार को मतदान होने के बाद सोमवार को सुबह 10 बजे से दीवानी न्यायालय परिसर में मतगणना शुरू हुई।  इसमें 212 वोट पाकर अरुण कुमार पांडेय अध्यक्ष चुने गए। जबकि उनके विरोधी इंद्रासन सिंह को 50, कृष्ण गोपाल उपाध्याय को 22 और जगदीश पटेल को 171 मत मिला।  वहीं 259 मतों के साथ नित्यानंद पांडेय ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। जबकि विरोध में उतरे अतीउल्लाह को कुल 157 मत मिले। 307 मत पाकर कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आशीष त्रिपाठी ने पैर जमाया। वहीं 202 वोट पाकर सुशील श्रीवास्तव महामंत्री चुने गए। इस क्रम में प्रदीप कुमार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष चुने गए। चुनाव अधिकारी शंभु शरण पांडे ने बताया कि कुल 486 में 465 मत पड़े थे। इस दौरान प्यारे लाल यादव, नरेंद्र नाथ श्रीवास्तव, रामजी सिंह, योगेश शुक्ला, आरपी  सिंह, मूर्ति नरायन त्रिपाठी सहित कई लोग मौजूद रहे। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को जूनियर अधिवक्ताओं ने बधाई दी। जिसमें अमित सिंह, शैलेंद्र पांडे श्यामधर शर्मा, नवनाथ गिरी, नौशाद, ज्ञानेंद्र मिश्र सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed