फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   artical 370 to be scraped

कश्मीर से हटी धारा370 भाजपाईयो ने मनाया जश्न

Mon, 05 Aug 2019 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
artical 370 to be scraped
नगर के सक्सेना चौक पर खुशी का इजहार करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : MAHARAJGANJ
कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का भाजपाइयों ने किया स्वागत
विज्ञापन

महराजगंज। काश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की घोषणा से हर्षित भाजपाइयों ने सोमवार को नगर के सक्सेना चौक समेत जिले भर में जश्न मनाया। सार्वजनिक स्थलों पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया। इसके उपरांत नगर में भाजपा का झंडा लेकर जुलूस निकाला गया।

भाजपाइयों को संबोधित करते हुए सदर विधायक जयमंगल कन्नैजिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने आज के दिन जो ऐतिहासिक कार्य किया है। उससे उसका नाम देश के राजनीतिक इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल ने कहा कि एक देश एक कानून का जो सपना डॉ. मुखर्जी ने देखा था। वह सपना आज पूरा हुआ है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ल, जिला महामंत्री ओमप्रकाश पटेल, प्रदीप उपाध्याय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल, गौतम तिवारी, दिलीप शर्मा, राधारमण शुक्ल, नागेंद्र प्रसाद, बलराम दुबे, नरेंद्र पटेल, अजीत यादव, सूर्यनाथ शर्मा, प्रदीप यादव, रामबेलास पटेल आदि भाजपाई मौजूद रहे। हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने भी जिला मुख्यालय पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। जिला संयोजक सतीश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 हटाए जाने से कश्मीर में अपराधों में कमी आएगी व हालात सुधरेंगे। इस दौरान काशीनाथ सिंह, संजय यादव, संजय शर्मा, गौतम, आकाश श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश पटेल, धनंजय कुमार, धर्मसेन, गुड्डू गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, रणजीत गौंड़, मुक्तिनाथ वर्मा, सूरज वर्मा, मृगेश्सा सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके साथ ही फरेंदा, नौतनवा, पनियरा, परतावल, सिसवा, निचलौल आदि जगहों पर भी भाजपाइयों, वाहिनी कार्यकर्ताओं व अन्य संगठनों ने खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed