फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Argument with accountant and police personnel who went for measurement

Maharajganj News: पैमाइश करने गए लेखपाल और पुलिस कर्मियों से नोकझोंक

Wed, 24 Jul 2024 09:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 24 Jul 2024 09:45 PM IST
विज्ञापन
Argument with accountant and police personnel who went for measurement
सिसवा बाजार। क्षेत्र के राजाजीपुरम वार्ड बेलवा चौधरी में बुधवार को जमीनी विवाद में एसडीएम के आदेश पर पैमाइश कर बंटवारा कराने टीम पहुंची। लेखपाल और पुलिस कर्मियों के साथ एक पक्ष की महिलाओं से नोकझोंक हो गई। पुलिस ने महिलाओं को थाने लाकर शांति भंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन

सिसवा क्षेत्र के राजाजीपूरम वार्ड बेलवां चौधरी में मुख्तार और महबूब के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसकी शिकायत एसडीएम से की गई थी। 2022 में एसडीएम ने लेखपाल को पैमाइश कर बंटवारा करने का निर्देश दिया था। पैमाइश कर बंटवारे के लिए अचानक मौके पर पहुंची लेखपाल और पुलिस की टीम ने जब दोनों पक्षों को बुलाया तो मुख्तार के पक्ष के वहां कोई पुरुष नहीं होने पर उनके महिलाओं ने कहा कि हम लोगों को कोई सूचना नहीं थी।
विज्ञापन

इसलिए घर पर कोई पुरुष उपस्थित नहीं है, जिस पर लेखपाल ने रविवार को बंटवारे के लिए नोटिस दिया। महिला ने नोटिस फाड़ दिया। इससे विवाद शुरू हो गया। महिलाओं ने एक पुलिस कर्मी की ओर से वीडियो बनाने पर एतराज जताते हुए उसकी कालर पकड़ ली। महिला कांस्टेबल ने महिलाओं को पकड़कर थाने लाई। जबकि महिलाओं का आरोप है कि जब लेखपाल नोटिस देने घर पहुंचे तो साथ आये पुलिस कर्मी ने दुर्व्यवहार करते हुए थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने कहा कि पुलिस टीम लेखपाल के साथ एसडीएम के आदेश का पालन कराने गए थी। महिलाओं ने नोटिस फाड़ दिया और एक पुलिस कर्मी के साथ दुर्व्यवहार करते हुए कालर पकड़ लिया। शाहजहां और सलमा के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed