फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   antique coins found

कटहरी कला में मिले प्राचीनकालीन सिक्के

Mon, 15 Aug 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 Aug 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
antique coins found
सिसवा के कटहरी कला में पुराने सिक्के मिले। - फोटो : अमर उजाला
सिसवा बाजार। कटहरी कला में रविवार की सुबह शौचालय बनवाने के लिए कराई जा रही खुदाई के दौरान घड़े में रखे लगभग 500 सिक्के मिले। ये सभी सिक्के ताँबे के हैं। सिक्कों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


कोठीभार थाना क्षेत्र के कटहरी कला के ग्राम प्रधान मोइद्दीन रविवार की सुबह अपने घर के सामने शौचालय बनवाने के लिए टंकी की खुदाई करा रहे थे। खुदाई के दौरान मजदूरों को खनकने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद काम  रोक कर प्रधान मोइद्दीन ने मिट्टी को हटवाया तो मिट्टी का घड़ा निकला और उसमें तांबे के लगभग पांच सौ सिक्के मिले।
विज्ञापन


देखते-देखते यह बात पूरे गांव में फैल गई। इसकी सूचना किसी ने कोठीभार थाने को दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घड़े को कब्जे में ले लिया और उसे  थाने ले आई। देखने से सिक्का तांबे का लग रहा है। उस पर उर्दू में लिखा हुआ है। पुरातत्व विभाग की जांच के बाद पता चलेगा कि किस समय का सिक्का है। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि इस सिक्के को संग्रहालय में जमा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed