फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Anganwadi workers staged a sit-in protest against low honorarium.

Maharajganj News: कम मानदेय के विरोध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Sat, 02 May 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers staged a sit-in protest against low honorarium.
कलक्ट्रेट परिसर में धरना देती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। 
महराजगंज। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। एकत्रित कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नाराज़गी जताते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए नारेबाजी की और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष छाया भारती ने कहा कि वे वर्षों से कम मानदेय, लगातार बढ़ते कार्यभार और आवश्यक सुविधाओं के अभाव जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रही हैं। वर्तमान परिस्थितियों में उन्हें मिलने वाला मानदेय उनके कार्य के अनुरूप नहीं है, जिससे उनके जीवनयापन में कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने सरकार से मानदेय में वृद्धि, नियमितीकरण, पेंशन व्यवस्था लागू करने तथा कार्य के अनुसार उचित पारिश्रमिक सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन




इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग उठाई। उनका कहना था कि बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद अब तक उनकी समस्याओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस दौरान राजमती, सदरून निशा, सोना प्रजापति, शशिबाला, माधुरी, सुनीता, आयशा, सरोज, ज्ञानमती, संध्या, शोभा, राधिका, मंजू और जाबित्री सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed