फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ambedkar's statue damaged by miscreants, FIR lodged against unknown persons

Maharajganj News: अराजक तत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा की क्षतिग्रस्त, अज्ञात पर प्राथमिकी

Thu, 26 Feb 2026 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar's statue damaged by miscreants, FIR lodged against unknown persons
सिंदुरिया थानाक्षेत्र के कसमरिया का मामला
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा कसमरिया में मंगलवार की रात अराजक तत्वों ने डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। बुधवार की सुबह क्षतिग्रस्त प्रतिमा को देख ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कसमरिया में बीती रात कुछ अराजक तत्वों ने गांव में स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा का दाहिना हाथ ईंट-पत्थर से मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने उक्त नजारा देखकर मामले की जानकारी सिंदुरिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर अपने दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष सिंदुरिया राजकुमार सिंह इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक को देते हुए जांच में जुट गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, इसके बाद सिंदुरिया थानाध्यक्ष ने कसमरिया निवासी रामा प्रसाद की तहरीर पर एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामले में प्राथमिकी दर्ज कर शांति व्यवस्था कायम कराई। इस संबंध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि प्रतिमा तोड़ने के मामले में एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि प्रतिमास्थल पर दो सीसीटीवी कैमरा लगवाने की भी व्यवस्था करा दी गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed