{"_id":"69ebcf0f9dc17236850593fe","slug":"allegations-of-encroachment-on-the-well-near-the-temple-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-175954-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मंदिर के पास मौजूद कुएं पर अतिक्रमण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मंदिर के पास मौजूद कुएं पर अतिक्रमण का आरोप
विज्ञापन
खोरिया बाजार के दर्जनों युवाओं ने एसडीएम को पत्र सौंप की कार्रवाई की मांग की
नौतनवा। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा खोरिया बाजार निवासी अविनाश सोनी के नेतृत्व में शुक्रवार को दर्जनों युवक तहसील पर पहुंचे। इस दौरान युवकों ने एसडीएम को पत्र सौंप कुछ लोगों पर गांव में शिव मंदिर के निकट स्थित एक कुएं को पाटकर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया।
ग्राम प्रधान अनिल वर्मा, अविनाश सोनी, सत्यम सोनी, इंद्रजीत गुप्ता, विशाल वर्मा, राहुल विश्वकर्मा, आकाश वर्मा, रिंकू कसौधन, रवींद्र अग्रहरि, सबलू गुप्ता, प्रेमचंद अग्रहरि, शिवम सिंह, जितेंद्र पाठक, विजय यादव, विपिन गुप्ता, गोविंद, अनिल आदि लोगों का कहना है कि गांव में प्राचीन शिव मंदिर के सामने एक कुआं है। आरोप है कि उक्त कुएं को गांव के ही कुछ लोगों ने पाटकर मकान बनवा लिया। लोगों ने एसडीएम से जांच कराकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
एसडीएम नवीन प्रसाद का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। थानेदार, कानूनगो और लेखपाल को जांच के निर्देश दिए गए हैं।