फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Allegations of currency exchange inside buses at the border; demand for an inquiry.

Maharajganj News: सीमा पर बसों में घुसकर मुद्रा बदलने का आरोप, जांच की मांग

Fri, 11 Sep 2026 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Allegations of currency exchange inside buses at the border; demand for an inquiry.
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस चौकी के निकट कथित तौर पर अनधिकृत मुद्रा विनिमय का मामला सामने आया है। आरोप है कि नेपाल जाने वाली बसों के सीमा क्षेत्र में पहुंचते ही कुछ लोग यात्रियों के बीच पहुंचकर भारतीय और नेपाली मुद्रा बदलने का सौदा करने लगते हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, सीमा क्षेत्र में सक्रिय कुछ लोग यात्रियों को आकर्षक दर पर मुद्रा बदलने का भरोसा देते हैं। आरोप है कि यात्री से भारतीय मुद्रा लेने के बाद नेपाली मुद्रा देने का वादा किया जाता है। कुछ मामलों में रकम लेकर कथित तौर पर मौके से फरार होने की भी शिकायत सामने आई है।
विज्ञापन

नेपाल जाने वाले यात्रियों का कहना है कि सीमा क्षेत्र में अनधिकृत लोगों का बसों के भीतर पहुंचना सुरक्षा की दृष्टि से चिंता का विषय है। यात्रियों को यह भी पता नहीं चल पाता कि मुद्रा विनिमय करने वाला व्यक्ति अधिकृत प्रतिनिधि है या दलाल। ऐसे में अनजान यात्रियों के ठगी का शिकार होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि मुद्रा विनिमय का काम केवल अधिकृत और वैध संस्थानों के माध्यम से ही होना चाहिए। यदि सीमा क्षेत्र में अनधिकृत रूप से मुद्रा का लेनदेन किया जा रहा है तो संबंधित एजेंसियों को इसकी जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए।
व्यापार मंडल सोनौली के मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने संबंधित सुरक्षा एजेंसियों से सीमा क्षेत्र में अनधिकृत रूप से मुद्रा विनिमय करने वालों की जांच कराने और बसों में ऐसे लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।

इस संबंध में चौकी प्रभारी उमाकांत सरोज ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है। यदि जांच में कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed