फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   All parties have exploited Nishadon

सभी पार्टियों ने निषादों का शोषण किया

Mon, 18 Jul 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Updated Mon, 18 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
All parties have exploited Nishadon
प्रदर्शन किया । - फोटो : अमर उजाला
 सपा के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव की सभा में गाजीपुर निवासी सत्येन्द्र बिंद अपने शरीर पर मिट्टी तेल छिड़कर आत्म हत्या करने के विरोध में सोमवार को राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के लोगों ने मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर धरना दिया। 
विज्ञापन

 जिलाध्यक्ष रामप्रीत निषाद ने कहा कि सभी पार्टियां निषाद वंश के लोगों का शोषण किया है। इसका जीता जागता उदाहरण गाजीपुर निवासी सत्येन्द्र बिंद द्वारा अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगाकर आत्महत्या करना है। उन्होंने कहा कि सत्येन्द्र बिंद अपने ग्राम प्रधान कोटेदार द्वारा प्रताड़ित होने पर थाने से न्याय न मिलने पर मंत्री के सभा में प्रार्थना पत्र देने गए थे। लेकिन पुलिस प्रशासन और अन्य लोगों ने मंत्री को पत्र नहीं देने देते है। न ही मिलने देते है। इससे हताश होकर प्रशासन के सामने अपने शरीर पर आग लगा लिया। ज्यादा जलने के कारण उनकी अस्पताल में मृत्यु हो गई। ऐसे में कबीना मंत्री और पुलिस प्रशासन ही दोषी है। मंत्री जान बचा सकते थे। लेकिन सपा की सरकार में क्रूरता के कारण न हो सका। इस घटना से पूरा निषाद समाज में आहत है। उन्होंने सरकार से मांग किया है कि मृतक के परिवार को बीस लाख रुपये मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिया जाए।  मंत्री को बर्खास्त कर मुकदमा दर्ज किया जाए। प्रताड़ित करने वाले ग्राम प्रधान, कोटेदार पर भी मुकदमा दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि शीघ्र मांगे पूरी नहीं की गयी तो राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान देवी दिन निषाद, गीता निषाद, मिरा निषाद, रम्भा निषाद, कपिलदेव निषाद, मोहन, राज देव निषाद, राधिका निषाद, राखी निषाद, साधू निषाद के अलावा तमाम निषाद समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed