फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   All facilities will be available in the wedding hall for Rs 500.

Maharajganj News: 500 रुपये में बरात घर मिलेंगी सभी सुविधाएं

Fri, 06 Feb 2026 02:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
All facilities will be available in the wedding hall for Rs 500.
महराजगंज। मिठौरा ब्लॉक के हरिहरपुर व बसंतपुर में बरात घर बनकर तैयार चुकी है। इसकी बुकिंग महज 500 रुपये में एक दिन के लिए हो रही है। गांव में शहर जैसा मैरिज हॉल होने से लोगों में खुशी है।
विज्ञापन

अब गांव के लोग भी बेटियों की शादी मैरिज हॉल से कर रहे हैं। आधुनिक सुविधाओं से लैस मैरिज हॉल की बुकिंग में भी कोई दिक्कत नहीं हो रही है।
बसंतपुर खुर्द में बरात घर 15 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है। बरात घर के अंदर दो शौचालय, एक स्नान घर है। बड़े हाल में ग्रामीणों की सुविधा के लिए चार पंखे लगाए गए हैं। रोशनी के लिए चार ट्यूब लाइट है। बरात घर में बने हॉल में 40 चारपाई आसानी से बिछाई जा सकती है। बरात घर में बिजली पानी की व्यवस्था है। बरातियों के रहने का पूरा इंतजाम है।
विज्ञापन

बसंतपुर खुर्द के ग्राम प्रधान सच्चिदानंद मौर्य ने बताया कि ग्राम सभा स्थित बरात घर की बुकिंग अभी से शुरू हो गई है। प्रत्येक बुकिंग की सिर्फ 500 रुपये में की जा रही है। ग्राम पंचायत की तरफ से एक व्यक्ति को देख भाल और बरात घर की साफ सफाई के लिए रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले ग्राम सभा निवासी त्रिभुवन पटेल की लड़की की बरात यहीं रुकी थी। अभी तक शादियों के लिए बुकिंग हो चुकी है। ग्राम सचिव अमरेंद्र राज यादव का कहना है गांव के लोग शादी के लिए मैरिज हॉल में ही बुक कर रहे हैं। गांव में ही सुविधा मिल जाने से कोई शहर की ओर से नहीं जा रहा है।
उधर, ग्राम सभा हरिहरपुर के अकटहवा टोले पर 15 लाख रुपये की लागत से बरात घर बनाया गया है। बरात घर के अंदर टाइल्स लगा है। रंगाई-पुताई हो गई है। कमरे के अंदर दो शौचालय की शीट लगी है। बरात घर के पीछे शौचालय की टंकी के लिए चार पाइप बाहर निकाल कर छोड़ दिया गया है।

ग्राम सभा निवासी मुराली, तारकेश्वर, मीरा, शीला रजवंती आदि ग्रामीणों का कहना है कि आने वाले दिनों में बेहतर व्यवस्था हो जाएगी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रघुनाथ पटेल का कहना है कि बेहतर ढंग से बनवाया जा रहा है। कुछ काम काम शेष रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed