फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   AI technology helped in the survey of PM's residence

Maharajganj News: पीएम आवास के सर्वे में एआई तकनीकी ने की मदद

Tue, 21 Jan 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 21 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
AI technology helped in the survey of PM's residence
महराजगंज। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से न सिर्फ तमाम कार्य आसान हुए हैं बल्कि गुणवत्ता और सार्थकता भी प्रमाणिक हुई है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वे में पहली बार एआई तकनीक भी रोल अदा कर रही है।
विज्ञापन

इसकी मदद से साफ्टवेयर की ताकत में इजाफा हुआ है और वह खुद इतनी क्षमता से लैस हो गई है कि टीम जो फोटो अपलोड करेगी उसमें यदि पक्की ईंट का प्रयोग हुआ होगा तो साफ्टवेयर खुद ही इसकी छंटनी कर देगा और किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन

जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का सर्वे चल रहा है। इसके लिए 12 विकास खंडों में 308 टीम लगाई गई है। टीम में ग्राम विकास अधिकारी, लेखपाल, जेई व अन्य शामिल हैं जो घर-घर पहुंच कर पात्रों को आवास सूची में शामिल कर रहे हैं। परियोजना निदेशक डीआरडीए रामदरश चौधरी ने बताया कि सर्वे में लाभार्थियों का डिटेल मोबाइल माध्यम से उनके घर पर ही ऑनलाइन फीड हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे का एप कैमरा एआई से लैस है जो लाभार्थी की आंख की रेटिना स्कैन करता है और घर की स्थिति का मूल्यांकन करता है। यदि किसी आवेदक के घर की दीवारें पक्की हैं तो साॅफ्टवेयर तुरंत पता लगा लेगा और नाम अपने आप ही फिल्टर हो जाएगा। इसमें न तो सर्वे टीम को कुछ करना है और न ही अन्य जिम्मेदार ही कुछ कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि आवास सत्यापन तीन स्तर पर करने की व्यवस्था है।

पहले स्तर पर एआई आधारित सत्यापन। दूसरे चरण पर जिलास्तरीय अधिकारियों के माध्यम से और तीसरे स्तर पर ब्लाक अधिकारियों से सत्यापन होना है। सर्वे करने वाले करने कर्मी का भी बायोमेट्रिक सत्यापन कराया गया है जिससे कोई अन्य कर्मी सर्वे न कर सके। पहली बार आवेदक को कोई फार्म नहीं भरना है सभी प्रक्रिया पेपरलेस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed