फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   agitation against increasing electric rate

बिजली दर में बढ़ोतरी केे खिलाफ नारेबाजी

Sat, 16 Dec 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Dec 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
agitation against increasing electric rate
प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
फरेंदा। भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार को फरेंदा तहसील परिसर में पंचायत आयोजित कर बिजली की दर में बढ़ोतरी केे खिलाफ आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मूल्य वृद्धि को तत्काल वापस करने की मांग की। प्रदेश संगठन मंत्री जगराम चौधरी व मंडल सचिव आशीष कुमार अग्रहरि के नेतृत्व में सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम फरेंदा को सौंपा। 
विज्ञापन


ज्ञापन में छुट्टा पशुओं से हो रही फसल की बर्बादी का मुद्दा उठाया गया है। छुट्टा पशुओं की व्यवस्था करने, बृजमनगंज तथा फरेंदा क्षेत्र का गन्ना कहीं बेचवाने की मांग की गई है। साथ ही गरीब किसानों को ठंड में कंबल बंटवाने और पात्र गरीबों का राशन कार्ड बनवाने की जरूरत बताई गई है।
विज्ञापन


भाकियू नेताओं ने चकबंदी विभाग में किसानों के शोषण और रजिस्ट्री ऑफिस में व्याप्त भ्रष्टाचार जोर शोर से उठाया। ऋण मोचन योजना की पात्रता सूची में होने के बावजूद जिन किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है, जांच करा कर उनका कर्ज माफ करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान हरि सिंह, चंद्रिका मौर्या, फेकू, इसरावती देवी, आरती यादव, परमेश्वर सहानी, रामहित यादव, जगदीश, सोलर प्रसाद, सुनैना देवी, शांति देवी, धूपा देवी, बिंदु देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed