फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   AEROs must be present at the hearing venues.

Maharajganj News: सुनवाई स्थलों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें एईआरओ

Tue, 10 Feb 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
AEROs must be present at the hearing venues.
महराजगंज। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई प्रक्रिया को लेकर ऑनलाइन समीक्षा की। जिलाधिकारी ने एईआरओ एवं अतिरिक्त एईआरओ की उपस्थिति की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे निर्धारित समय से पूर्व अपने-अपने सुनवाई स्थलों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। सुनवाई प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत ही स्थल से प्रस्थान करें। निर्देशित किया कि सुनवाई के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं द्वारा आवश्यक प्रपत्र प्रस्तुत किया जा रहा है, उनकी मैपिंग प्रत्येक दशा में उसी दिवस में सुनिश्चित कराएं। सुनवाई स्थलों पर उपस्थित मतदाताओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पेयजल, शौचालय एवं बैठने जैसी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed