{"_id":"67a1fb7527b29e81db0a3380","slug":"advocates-abstaining-from-work-in-protest-against-the-attack-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-141921-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हमले के विरोध में कार्य से विरत रहे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हमले के विरोध में कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
Tue, 04 Feb 2025 05:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 04 Feb 2025 05:05 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मौर्य के ऊपर हुए हमले को लेकर मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
संगठन के अध्यक्ष करुणाकर पति त्रिपाठी ने कहा कि सोमवार को अधिवक्ता साथी शैलेंद्र कुमार मौर्य के ऊपर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया था। पुलिस ने देर शाम थाने में अभियोग पंजीकृत किया, लेकिन घटना के 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस हमलावरों का पता नहीं लगा सकी।
महामंत्री अनूप कुमार सिंह ने कहा कि आए दिन अधिवक्ताओं के ऊपर हमले हो रहे हैं। जल्द अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं किया गया तो अधिवक्ता साथियों के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविशंकर त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस क्राइम पर लगाम लगाने में सफल नहीं हो रही है। इस दौरान गिरिजेश कुमार, अजय कुमार वर्मा, आफताब आलम, अजय कुमार, उमेश चंद तिवारी, कैलाश प्रसाद अग्निहोत्री, अनिरुद्ध सिंह, सुधांशु पांडेय मौजूद रहे।