फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Adverse entry to two, including the Registrar kanungo

रजिस्ट्रार कानूनगो समेत दो को प्रतिकूल प्रविष्टि

Fri, 28 Sep 2018 12:39 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 28 Sep 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
Adverse entry to two, including the Registrar kanungo
रजिस्ट्रार कानूनगो समेत दो को प्रतिकूल प्रविष्टि - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को सदर तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान राजस्व वसूली की प्रगति और अमीनों की क्षेत्र में रोस्टर के अनुसार ड्यूटी के बारे में स्पष्ट जानकारी न दे पाने पर उन्होंने को संग्रह अनुभाग के कनिष्ठ सहायक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। साथ ही एसडीएम को क्षेत्र में रोस्टर के अनुसार ड्यूटी के बारे में जानकारी अपडेट करने की हिदायत भी दी। निरीक्षण के बाद रजिस्ट्रार कानूनगो योगेंद्र ओझा मिल गए। उनसे कार्यों के बारें में जिलाधिकारी ने जानकारी ली। इस पर पूछे गए सवालों का स्पष्ट जवाब न दे पाने पर उन्होंने  रजिस्ट्रार कानूनगो को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही आरोप पत्र जारी करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


सदर तहसील के निरीक्षण के बाद सदर ब्लॉक के गौनरिया बाबू गांव में जिलाधिकारी पहुंचे। यहां गांव में साफ सफाई, जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान लेखपाल राहुल कुमार गौतम रोस्टर के अनुसार ड्यूटी पर नहीं मिले। इस पर उन्होंने एसडीएम को लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। प्राथमिक विद्यालय की जांच में पता चला कि हेडमास्टर गांव में सर्वे करने गए हुए हैं। शिक्षा मित्र अवकाश स्वीकृत कराए बगैर छुट्टी पर हैं। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए बीएसए को कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया। हेडमास्टर को भी चेतावनी पत्र जारी करने को कहा। कहा कि दायित्व के प्रति जो भी लापरवाह पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed