फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Action on absented personnel, one suspended

गैरहाजिर कर्मियों पर कार्रवाई, एक निलंबित

Fri, 03 Aug 2018 12:44 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 03 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
Action on absented personnel, one suspended
गैरहाजिर कर्मियों पर कार्रवाई, एक निलंबित - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को सदर ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिले चार कर्मियों का उन्होंने वेतन रोक दिया, वहीं एक कर्मचारी को निलंबित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा खंड विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने विभिन्न मदों में पड़े धन को खर्च न करने के मामले की जांच मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी है।
विज्ञापन


 डीएम के निरीक्षण के दौरान शिवेंद्र प्रताप सूर्यवंशी, राजन तिवारी, आत्माराम गुप्ता व दिग्विजय गैरहाजिर मिले। इन सभी का उन्होंने वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया। मौके पर मौजूद अधिकारी को जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर कर अपने आवास पर चले जाने वाले लिपिक दिलीप कुमार को निलंबित करने का निर्देश दिया। वहीं, खंड विकास अधिकारी सूर्यनारायण मिश्र से स्पष्टीकरण तलब करने का भी निर्देेश दिया है।निरीक्षण के दौरान न केवल ब्लॉक कार्यालय में गंदगी दिखी बल्कि अभिलेखों का रखरखाव भी ठीक नहीं मिला। उन्होंने रजिस्टर में किसी पत्रावली का नंबर न दर्ज किए जाने पर संबंधित लिपिक से कड़ी नाराजगी जताई। डीएम ने जब फाइलों की जांच की तो विभिन्न मदों में 83 लाख 32 हजार 255 रुपये पड़े मिले। इसके अलावा राज्य वित्त आयोग का 77 लाख रुपये भी खर्च नहीं हो सका है। इसकी जांच सीडीओ को सौंपते हुए लापरवाही की बात सामने आने पर उन्होंने बीडीओ तथा लिपिक के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed