{"_id":"6a00e49fb1b30e5ee20c55ce","slug":"accused-of-extortion-by-threatening-to-implicate-in-a-false-rape-case-fir-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-177035-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर वसूली का आरोप, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर वसूली का आरोप, प्राथमिकी
विज्ञापन
सिंदुरिया। थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। पड़री उर्फ मीरगंज निवासी सत्यदेव चौहान की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला पर जबरन वसूली की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े भाई सूरज चौहान ने वर्ष 2023 में घुघली थाना क्षेत्र की एक युवती से प्रेम विवाह किया था। कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा और महिला मायके में रहने लगी। आरोप है कि इसके बाद महिला ने सूरज चौहान और रिश्तेदार अनिल चौहान पर नाबालिग से दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले में दोनों को करीब डेढ़ वर्ष तक जेल में रहना पड़ा।
सत्यदेव का आरोप है कि वर्ष 2025 में भी उसके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की गई थी लेकिन पुलिस जांच में वह निर्दोष पाया गया। आठ मई 2026 को फिर उसके और उसके बहनोई रामकेवल चौहान के खिलाफ शिकायत देकर जेल भेजने की धमकी दी गई। आरोप है कि 40 हजार रुपये लेने के बाद अब एक-एक लाख रुपये की मांग की जा रही है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।