{"_id":"657f4cf6f66b066aae018424","slug":"absence-of-doctors-is-taking-a-heavy-toll-on-patients-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-11861-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेला : डॉक्टरों की गैरमौजूदगी मरीजों पर पड़ रही भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेला : डॉक्टरों की गैरमौजूदगी मरीजों पर पड़ रही भारी
Mon, 18 Dec 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
मरीज की जांच करते डॉक्टर एसएम रफीक।
फरेंदा। मरीजों को सुलभ इलाज के लिए चलाया जा रहा आरोग्य मेला अब खानापूरी आयोजन भर रह गया है। बिना विशेषज्ञ डॉक्टरों के चल रहे इस मेले से लोग निराश होकर लौट रहे हैं।
लोक विद्या पीठ नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे 70 वर्षीय मरीज गुड्डू ने बताया कि आरोग्य मेले में इलाज के लिए पहुंचा तो विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं मिले। मजबूरी में अब इलाज के लिए शहर के अस्पताल पर जाना पड़ेगा। इतना ही नहीं कहीं-कहीं स्वास्थ्यकर्मी इलाज करते दिखे।
ऐसा ही नजारा लेजार महदेवा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दिखा। 50 साल की अकाली कान दर्द से कराहती हुई पहुंचीं। उनका इलाज फार्मासिस्ट महेंद्र सिंह ने किया। फार्मासिस्ट ने बताया कि आरोग्य मेले के लिए डॉक्टर की तैनाती शासन से हो गई हैं, लेकिन वह अभी तक वह नहीं आए हैं। इसी तरह महदेवा दूबे में 55 साल की सरस्वती पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची। उन्हें आयुष चिकित्सक सीबी पांडेय ने देखा और दवा दी। मरीजों की शिकायत थी कि विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती न होने से उन्हें असरदार इलाज नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कोट
आरोग्य मेले के लिए डाॅक्टरों की तैनाती की जाती है। अगले मेले से डाॅक्टर की मौजूदगी सुनिश्चत की जाएगी। अनुपस्थित डाक्टरों से स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
-डॉ एमपी सोनकर, अधीक्षक, सीएचसी बनकटी