फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   aawas

आसरा आवास की गुणवत्ता की जांच के लिए बनेगी नई समिति

Sun, 14 Nov 2021 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
aawas
आसरा आवास की गुणवत्ता की जांच के लिए बनेगी नई समिति
विज्ञापन

- कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने नेहरू नगर वार्ड में डूडा द्वारा बनवाए गए आसरा आवास की गुणवत्ता जांच के लिए नई समिति बनाने का निर्देश दिया है। यह भी कहा कि भवन निर्माण में जो कमियां हैं उसे तत्काल ठेकेदार द्वारा ठीक कराया जाए। जिलाधिकारी ने ये निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान दिया है।

बैठक के दौरान डीएम ने सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। समय से सभी निर्माण कार्य पूरे कराए जाएं। उन्होंने चेताया कि यदि जांच में निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की गड़बड़ी मिली तो जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय कालेज, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, आसरा आवास, सड़क निर्माण, रोहिन नदी पर बैराज निर्माण और सिंचाई विभाग के निर्माणाधीन कार्यालय समेत अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा की तथा कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता, सभी अधिशासी अधिकारी व संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed