फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man entered the house and beat up a mother and daughter.

Maharajganj News: युवक ने घर में घुसकर मां-बेटी को पीटा

Sun, 20 Sep 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 20 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
A young man entered the house and beat up a mother and daughter.
- युवती के बातचीत बंद करने पर नाराज था युवक
विज्ञापन


भिटौली। घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने युवती के बातचीत बंद करने पर रात में घर में घुसकर मां-बेटी को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। युवती की महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


जानकारी के अनुसार घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री की बहुत पहले एक लड़के से बातचीत होती थी। कुछ समय से उसकी पुत्री ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर गत बृहस्पतिवार को रात करीब 8 बजे आरोपी इश्तेयाक उसके घर में जबरन घुसकर गालियां देने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने महिला व उसकी पुत्री को लात-घूंसों से बुरी तरह मारना-पीटना शुरू कर दिया जिससे महिला को चोटें आई हैं। जाते-जाते आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि युवती की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed