फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man, devastated by his son's death, committed suicide due to family problems

Maharajganj News: बेटे की माैत से टूटे युवक ने पारिवारिक उलझन में की खुदकुशी

Sun, 11 May 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 11 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
A young man, devastated by his son's death, committed suicide due to family problems
मृतक मनोज के रोते बिलखते परिजन।
महराजगंज। पारिवारिक उलझन, तीन माह के मासूम बेटे की मौत से तनाव में रहने वाले पिता की ससुराल में आम के पेड़ से फंदे से लटका शव मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पिता ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पनियरा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव के मनोज पासवान (36) की शादी महराजगंज शहर के अमरूतिया मोहल्ले के पासी टोले में बेचू की बेटी अनिता से 10 साल पहले हुई थी। मनोज सऊदी अरब में रहकर मजदूरी करते थे।
विज्ञापन

वहां से आने के बाद ससुराल आए थे। शनिवार की सुबह बगीचे में उनका आम के पेड़ की डाली से फंदे से लटका शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
पिता रामचरन ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को तहरीर दी जा चुकी है। तहरीर के अनुसार, हत्या को आत्महत्या करार देने की कोशिश की जा रही है। आशंका है कि ससुराल में किसी बात को लेकर अनबन हुई होगी, इसके बाद बेटे की हत्या कर फंदे से लटका दिया गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मनोज की पत्नी अनिता ने बताया कि नवंबर माह में जिला अस्पताल में बेटा हुआ था। जन्म के बाद से ही उसकी तबीयत अधिक खराब हो गई। उसे पीलिया हो गया था। जिला अस्पताल में इलाज के बाद उसका गोरखपुर निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।
पति मनोज ने घर में रखी जमा पूंजी भी इलाज में खर्च कर दी। इसके बाद समस्या हुई तो हिस्से में मिले करीब 25 डिस्मिल खेत को 45 हजार में रेहन रखकर इलाज कराया।
ससुराल पक्ष के लोगों की ओर से कोई मदद नहीं की जा रही थी। जनवरी में बेटी की मौत हो गई। इसके बाद से वह तनाव में रहने लगे थे। तीन दिन पहले ससुराल अमरूतियां आए तो गुमसुम थे। किसी से कोई बातचीत नहीं कर रहे थे। अनिता ने बताया कि आठ साल की एक बेटी अर्पिता है।

सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय के अनुसार, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की सटीक जानकारी हो सकेगी। तहरीर के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed