फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A man wanted under the NDPS Act and carrying a reward of Rs 10,000 was arrested.

Maharajganj News: एनडीपीएस एक्ट का वांछित और 10 हजार का इनामी गिरफ्तार

Tue, 09 Jun 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
A man wanted under the NDPS Act and carrying a reward of Rs 10,000 was arrested.
14 मई को एक कार से भारी मात्रा में बरामद हुईं थीं दवाएं
विज्ञापन

ठूठीबारी। नशीले दवा के कारोबार में संलिप्त एनडीपीएस एक्ट के वांछित 10 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को कोतवाली पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। आरोपी 25 दिन से फरार चल रहा था।
14 मई को ठूठीबारी कोतवाली पुलिस एसएसबी रोड भरवलियां पुल पर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक कार संदिग्ध दिखने पर घेराबंदी करते हुए सुरक्षाकर्मियों ने उसकी तलाशी ली थी। कार सवार तीन व्यक्तियों के पास से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद हुईं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुनील यादव (24) निवासी परसामीर थाना सिंदुरिया, अनुज सिंह (25) निवासी आजाद नगर वार्ड नं. 10 थाना निचलौल और ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गडौरा बाजार निवासी सुजय कुमार मंडल (29) के रूप में की गई थी। इन्हें दवा उपलब्ध कराने वाले रफीक अंसारी पुत्र महमूद अंसारी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान सुनील यादव के पास से 577 अदद नाइट्राजीपाम टैबलेट, 2 अदद मोबाइल फोन, 2100 रुपये, दूसरे आरोपी अनुज सिंह के पास से 105 अदद इस्पासमो प्राक्सीवान पल्स कैप्सूल, एक मोबाइल, 1300 रुपये और तीसरे आरोपी सुजय कुमार मंडल के पास से 624 अदद इस्पासमो प्राक्सीवान प्लस कैप्सूल, एक मोबाइल फोन और 1300 रुपये नकद बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। वहीं नशीली दवा उपलब्ध कराने वाले मेडिकल स्टोर संचालक रफीक अंसारी पुत्र महमूद अंसारी, निवासी लोहसी थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर मेडिकल एजेंसी, महदेवा चौराहा, परतावल का संचालक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed