फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A great devotee in Gorakhnath, climbing khichdi

गोरक्षनाथ में उमड़े श्रद्धालु,चढ़ाई खिचड़ी

Tue, 16 Jan 2018 12:53 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 16 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
A great devotee in Gorakhnath, climbing khichdi
गोरक्षनाथ में उमड़े श्रद्धालु,चढ़ाई खिचड़ी - फोटो : अमर उजाला
चौक बाजार(महराजगंज)। मकर संक्रांति के अवसर पर गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में सोमवार को कड़ाके की ठंड के बावजूद सुबह से ही खिचड़ी चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लग गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में लगे मेले का भी लोगों ने आनंद लिया। मंदिर और मेले में उमड़ने वाली भीड़ के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। उधर, मंदिर में गोरक्षनाथ के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। 
विज्ञापन


 मकर संक्रांति के अवसर पर चौक बाजार स्थित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में श्रद्धालु खिचड़ी चढ़ाकर अपनी आस्था प्रकट करते हैं। प्राचीन समय में चौक बाजार का यह क्षेत्र जंगल हुआ करता था। बताया जाता है कि गोरक्षनाथ नगवा सोनाड़ी जंगल में तपस्या किए थे। तभी से आसपास के लोगों ने मकर संक्रांति के अवसर पर गोरक्षनाथ के इस मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा की शुरूआत की थी। मकर संक्रांति के अवसर पर स्थानीय के अलावा न सिर्फ आसपास बल्कि दूरदराज से काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने आते हैं। सोमवार को मकर संक्रांति के अवसर पर मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने में महिला श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए मंदिर में विशेष व्यवस्था की गई थी। मंदिर में प्रवेश के लिए महिला और पुरुष की अलग-अलग लाइन लगवाई गई थी। थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र में जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed