{"_id":"645bf034f396dc3a840b1024","slug":"a-girl-death-in-investigation-maharajganj-news-c-7-1-160222-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: युवती की मौत की गुत्थी उलझी, बिसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: युवती की मौत की गुत्थी उलझी, बिसरा सुरक्षित
विज्ञापन
पनियरा। शुक्रवार रात में रोहिन नदी के भौराबारी पुल के नीचे मिले अज्ञात युवती के शव का पुलिस ने 72 घंटे के बाद मंगलवार की शाम को पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मौत की गुत्थी को और उलझा दिया है। क्योंकि रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बिसरा को सुरक्षित किया गया है।
पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पता चला है कि युवती का शव करीब दो सप्ताह पुराना है। शरीर के ऊपर का हिस्सा पूरी तरह से सड़ चुका था। दाहिना हाथ शरीर से अलग था। दोनों हाथों में गोदना के निशान था। युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस कर्मियों ने रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट पर अंतिम संस्कार करवा दिया है।
थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हुआ है। बिसर सुरक्षित किया गया है। उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया गया है।