फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A drunk man obstructed traffic by lying down on a main road.

Maharajganj News: शराब के नशे में धुत युवक ने मुख्य मार्ग पर लेटकर बाधित किया आवागमन

Tue, 09 Jun 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
A drunk man obstructed traffic by lying down on a main road.
नौतनवा कस्बे में गोरखपुर-सोनौली मुख्य मार्ग पर स्थित जयहिंद चौराहा के पास सड़क पर लेटकर हाईवोल्
करीब 20 मिनट तक मुख्य मार्ग पर चलता रहा हाईवोल्टेज ड्रामा, लोगों को आवागमन में होती रही परेशानी
विज्ञापन

नौतनवा। जयहिंद चौराहा पर सोमवार की दोपहर नशे में धुत एक युवक ने मुख्य मार्ग पर हाईवोल्टेज ड्रामा कर जमकर उत्पात मचाया। युवक करीब 20 मिनट तक गोरखपुर-सोनौली मुख्य मार्ग के बीचों-बीच लेटा रहा। जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

कुछ देर बाद गोरखपुर की तरफ से आ रही एक बस युवक के बीच सड़क पर ही पड़े रहने के कारण रुक गई। चालक ने बस का हॉर्न बजाकर युवक को हटाने का काफी प्रयास किया। परिचालक ने भी बाहर आकर युवक को मार्ग से हटने की गुजारिश लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ। थक-हारकर बस के परिचालक ने युवक को घसीटकर किसी तरह किनारे किया, तब जाकर मुख्य मार्ग पर आवागमन की स्थिति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed