{"_id":"69-98324","slug":"Maharajganj-98324-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदियों में लगाई आस्था की डुबकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदियों में लगाई आस्था की डुबकी
Maharajganj
Updated Fri, 07 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निचलौल। बैदौली में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर बृहस्पतिवार को मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान बुद्ध के अनुयायियों ने उपनगर के जिगनहवां के बौद्ध मंदिर से भगवान बुद्ध की झांकी निकाल कर पूरे नगर में भ्रमण किया।
भगवान बुद्ध की झांकी नगर के जिगनहवां वार्ड से होकर मेन चौराहे से निकल कर थाना रोड होते हुए चिउटहां चौराहा होते हुए मेन मार्केट चौराहा, चमनगंज पुल होकर ग्राम बैदौली के भगवान बुद्ध के मंदिर पहुंचा। इस दौरान अनुयायियों ने पूजन अर्चन कर झांकी के साथ कलाबाजी दिखाई। आयोजक मंडल के सदस्य हरि बौद्ध ने बताया कि आज ही के दिन भगवान बुद्ध ने दीक्षा ली थी। भगवान बुद्ध के उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं। सभी को उनके बताय रास्ते पर चलना चाहिए। इस दौरान शंभू प्रसाद, मदन चन्द गौतम, बिकाऊ प्रसाद, रामाज्ञा प्रसाद, बेचू भाई पटेल आदि उपस्थित रहे।
महराजगंज। कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। भोर से ही नदी के घाटों पर आस्था का सैलाब देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने नदी में डुबकी लगाई और मन्नतें मांगी। इस दौरान लगे मेले का भी लोगों ने आनंद उठाया।
विज्ञापन
फरेंदा मार्ग के त्रिमुहानी घाट पर भोर से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह तक यहां मेला श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने नदी में डुबकी लगाकर स्नान किया। पूजा-पाठ की और बछिया व अन्य सामानों का दान किया। यहां बुधवार से ही दुकानदारों ने अपनी दुकान सजा लिया। बृहस्पतिवार को लोगों ने दुकानों पर सामानों की खरीददारी की। बच्चों ने गुब्बारा, खिलौना, जलेबी औश्र अन्य मिठाइयों की खूब खरीदारी की। त्रिमुहानी घाट पर पुलिस बल तैनात रही। घुघली के बैकुंठी घाट, बेलवा खुर्द घाट, नेपाल के त्रिवेणी धाम, ठाड़ी घाट समेत कई नदी घाटों पर लोगों ने स्नान किया। घरों पर भी लोगों ने सुबह स्नान करके पूजा अर्चन किया। धानी प्रतिनिधि के अनुसार धानी क्षेत्र के राप्ती नदी घाट पर भी श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। यहां दंगल कुश्ती का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा फरेंदा, नौतनवा, निचलौल, सिसवा के पास स्थित नदी पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।