{"_id":"69-84371","slug":"Maharajganj-84371-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबीर-गुलाल लगाया, गले मिले और बोले, हैपी होली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबीर-गुलाल लगाया, गले मिले और बोले, हैपी होली
Maharajganj
Updated Wed, 19 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। मंगलवार को जिले में होली का जश्न जमकर मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक लोग ढोल नगाड़ा, डीजे की धुन पर खूब झूमे। बच्चे, जवान, बूढे़, महिलाएं सब रंगों और अबीर गुलाल में सराबोर नजर आए। एक दूसरे के घर जाकर पकवान खाया, गले मिले और होली की शुभकामनाएं दी।
रविवार की रात करीब 10:16 बजे होलिका दहन हुआ तो लोग फाग गीतों पर थिरकते नजर आए। रविवार की तड़के सुबह बच्चे और जवान सम्मत के पास पहुंचे और राख को लेकर गांव और शहर में धुलेंधी खेली। सुबह से ही सड़कों पर चहल पहल बढ़ गई। छोटे बच्चों ने सड़क से गुजरने वाले लोगों को पिचकारियों से भीगो दिया। एक दूसरे के घर जाकर अबीर, गुलाल लगाया और रंगों की होली खेली। पकवान भी खाए। नगर के लोहिया नगर से ढोल नगाड़ा के साथ जुलूस निकाला गया। इसमें पशुपतिनाथ तिवारी ने साड़ी पहनकर नृत्य किया। इस दौरान प्रबंधक विजय बहादुर सिंह, अवनीश त्रिपाठी, विनोद सिंह, शमसुल हुदा, अनिल मोदनवाल, आरसीलाल, रमाशंकर गुप्त, रामकेश गुप्ता, विराज वीर अभिमन्यु, उमेश जायसवाल, दिलीप वर्मा, जगदीश मोदनवाल, हरिकेश बहादुर यादव, प्रदुम्न शाही, अखिलेश्वर राव, धनंजय सिंह, चंद्रिका सिंह आदि मौजूद रहे।
इसके बाद शास्त्रीनगर में जंगलफरजंदली और नदुआ बाजार के कलाकारों ने फाग गीत गाया। इसके पूर्व रविवार की रात सम्मत का मारवाड़ी समाज के लोगों ने पूजन अर्चन किया। पंडित अवधेश पांडे के मंत्रोच्चारण के बाद फूलचंद अग्रवाल ने होलिका दहन किया। इस मौके पर दीपक गोयनका, संतोष गोयनका, विकास जालान, मनोज मोदी, अनूप टिबड़ेवाल, आनंद टिबड़ेवाल, टीटू गोयनका आदि मौजूद रहे। आफीसर्स कालोनी, दून सेंट्रल पब्लिक स्कूल, स्टेट बैंक, बलिया नाला, राजीव नगर में सम्मत जलाया गया। नगर तिराहे पर शाम को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
इस दौरान अख्तर अब्बासी, वीरेंद्र लोहिया, रामबचन पटेल, रमाशंकर गुप्त, जयमंगल कन्नौजिया, शैल जायसवाल, धर्मेंद्र मोदनवाल, केएम अग्रवाल, कृष्णगोपाल जायसवाल, राजेश मद्धेशिया, ओमप्रकाश गुप्त, लालजी, संजय वर्मा, विशाल कश्यप आदि मौजूद रहे। बांसपार बैजौली गांव में युवकों ने डांस किया। गांव में घूमते हुए एक दूसरे के कपड़े फाड़कर रंग से भिगोया। लोगों ने एसएमएस से भेजकर होली की शुभकामनाएं दी। कोल्हुई प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में धूमधाम से होली मनाई गई।