फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   जेएलएनएस पीजी कालेज में महोत्सव के रुप में मनी वसंत पंचमी

जेएलएनएस पीजी कालेज में महोत्सव के रुप में मनी वसंत पंचमी

Wed, 05 Feb 2014 05:43 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Wed, 05 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जवाहरलाल नेहरु स्मारक पीजी कालेज में वसंत पंचमी के अवसर पर मंगलवार को सरस्वती पूजन और महोत्सव का आयोजन किया गया। परिसर में स्थापित मां सरस्वती प्रतिमा के समक्ष मंत्रोच्चार के बीच हुए पूजन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रस्तुति कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को 11 बजे कालेज परिसर में स्थित सरस्वती प्रतिमा के सक्षम कालेज प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट और प्राचार्य डॉ. रामनगीना त्रिपाठी ने संयुक्त रुप से पूजन अर्चना किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ अदिति शर्मा के सरस्वती वंदना से हुई। गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कालेज की छात्रा चांदनी शर्मा ने वंदेमातरम् और भोलेशंकर गीत पर एकल नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविह्वल कर दिया। इसके बाद चांदनी शर्मा ने आयो-आयो आयो रे ढ़ोल दा पर सामुहिक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को ताल बजाने पर मजबूर कर दिया। इसी कालेज की छात्रा साध्वी मिश्रा ने स्वागत गान ने अतिथियों का मन मोह लिया। महाविद्यालय की छात्रा प्रेरणा कश्यप ने भावगीत और अर्चना कन्नौजिया ने ढ़गले-ढ़गले पर एकल नृत्य कर खूब वाहवाही लूटी। शिरोमणि दूबे, अंचल दूबे व लक्ष्मी पासवान की संयुक्त टीम ने अरे द्वार पालो का मंचन कर दर्शकों भावविह्लल कर दिया। शिरोमणि दूबे ने एक चतुर नारी हास्य प्रहसन पर दर्शकों को खूब हंसाया। कालेज की पूर्व छात्रा नेहा चौहान ने भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जीएसवीएस के समीर, संजय, प्रतिभा, पवन, तुम्मुल खान ने ब्रेक डांस प्रस्तुत कर दर्शकों को खुश कर दिया। महाविद्यालय के छात्र तौफिक, निलेश यादव ने एकांकी नाटक के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का प्रयास किया। भोजपुरी गायक गोरख पांडे और गायिका नेहा चौहान ने अपने भजनों के माध्यम से लोगोें का ध्यान अपने ओर आकृष्ट किया। आयोजक छात्रनेता जितेंद्र यादव, अनुभव पांडे, सुजीत यादव, अभिषेक राय, अभिषेक पांडे, बलराम दूबे और आसिफ शब्बीर ने समिति की ओर सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि सपा के लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह ने कहा कि शिक्षा से संस्कार का निर्माण होता है और संस्कार से ही एक सभ्य समाज बनता है। इसलिए सभ्य नागरिक बनकर देश व समाज की सेवा करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट ने कहा कि रचनात्मक कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहता हूं और चाहता हूं कि महाविद्यालय में रचनात्मक आयोजन चलते रहे। सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव, प्रवक्ता डॉ. आरके मिश्र, डॉ. घनश्याम शर्मा, डॉ. रीना सिंह, डॉ. शान्तिशरण मिश्र, डॉ. प्रेमचंद पटेल, श्रवण पटेल, राजीव द्विवेदी व आयोजक जितेंद्र यादव और अनुभव पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा का अर्थ केवल प्रमाण पत्र लेना नहीं है बल्कि अपने व्यक्तित्व का सर्वांगिण विकास करना है। इस मौके पर डॉ. नंदिता मिश्रा, डॉ. देवेंद्र पाठक, सिद्धार्थनाथ शुक्ला, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दलजीत सिंह और आमिर खान सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में जीएसवीएस शील्ड मिला
जवाहरलाल नेहरु स्मारक पीजी कालेज में वसंत पंचमी के अवसर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जीएसवीएस की छात्र-छात्राओं के बेहतर प्रस्तुति पर आयोजक मंडल ने शिल्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed