{"_id":"69-75150","slug":"Maharajganj-75150-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना में विस्फोट के बाद नेपाल बार्डर पर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना में विस्फोट के बाद नेपाल बार्डर पर अलर्ट
Maharajganj
Updated Mon, 28 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज/नौतनवां। पटना में नरेन्द्र मोदी की रैली से पहले हुए बम विस्फोट के बाद भारत-नेपाल के सोनौली बार्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां एसएसबी जांच एजेंसियों की ओर से ब्लास्ट से जुड़े दो आतंकवादियों का फोटो मिलने के बाद चेकिंग कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों आतंकवादी हैदराबाद ब्लास्ट के आरोपी हैं। ये सीमा के रास्ते नेपाल भाग सकते हैं।
एसएसबी के कमांडेंट केएस बनकोटी ने बताया कि पटना में विस्फोट के बाद बार्डर पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। जांच एजेंसियों ने ब्लास्ट से जुड़े दो आतंकवादियों का फोटो यहां भेजा है। दोनों आतंकियों का नाम हैदराबाद ब्लास्ट से भी जुड़ा है। इनका नाम मोहम्मद तहसीन अख्तर उर्फ मोनू उर्फ हसन और वकास जावेद है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि घटना के बाद दोनों आतंकवादी बार्डर के रास्ते नेपाल भाग सकते हैं। इसी के चलते फोटो के जरिए उनकी तलाश में चेकिंग की जा रही है। डाग स्क्वायड की टीम भी जांच में लगाई गई है।
दूसरी ओर एसपी दिलीप कुमार के आदेश पर पुलिस ने प्रमुख जगहों पर चेकिंग की। सोनौली बस स्टेशन के पास फोर्स तैनात कर दी गई है।