फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेगी माया

राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेगी माया

Sat, 26 Oct 2013 05:39 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Sat, 26 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
फरेन्दा। 59वीं प्रदेश स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में फ रेन्दा के आठ विद्यार्थियों ने परचम लहराया है। अच्छे प्रदर्शन के चलते मोतीराम द्विवेदी जनता इंटर कॉलेज की 11वीं की छात्रा माया चौरसिया को राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है।
विज्ञापन

सोनभद्र के जय ज्योति इंटर कॉलेज में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 20 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक हुआ। इसमें गोरखपुर मंडल से मोतीराम द्विवेदी जनता इंटर कॉलेज फ रेन्दा की छात्रा माया चौरसिया ने जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी। जूनियर वर्ग में इसी कॉलेेज की निशा पासवान 86 अंक पाकर सफलता से एक कदम दूर रह गई। पूजा पासवान को नंबर पांच पर संतोष करना पड़ा। सीनियर वर्ग में उर्मिला को भी पांचवां स्थान मिला। बालक वर्ग में सिम्पू सिंह 127 अंक पाकर जिले का नाम रोशन किया। विकास को पांचवां स्थान मिला। सीनियर बालक वर्ग में सतीश यादव ने पांचवां स्थान हासिल किया। 125 अंक पाकर गंगा विष्णु ने मंडल का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

मंडल के टीम मैनेजर रूप नारायन यादव ने बताया कि माया को प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया गया। खेल प्रशिक्षक शैलेन्द्र पाठक को ग्राउण्ड व्यवस्थापक के रूप में प्रशस्ति पत्र दिया गया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता नवंबर के अंतिम सप्ताह में महाराष्ट्र में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों की सफ लता पर डीआईओएस अनिल कुमार मिश्रा, प्रबंधक चन्द्रप्रकाश दुबे, प्रधानाचार्य ईश्वर शरण पांडेय, अशोक कुमार पांडेय और विमल प्रकाश दुबे ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed