{"_id":"69-74965","slug":"Maharajganj-74965-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी सैलानियों से ठगी करने वाला एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी सैलानियों से ठगी करने वाला एक गिरफ्तार
Maharajganj
Updated Fri, 25 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवां। विदेशी सैलानियों को झांसे में लेकर सोनौली बार्डर पर ठगने वाले एक गिरोह का पुलिस ने गुरुवार को भंडाफोड़ किया। उस गिरोह के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
नेपाल से आ रही एक महिला सहित पांच इजराइली नागरिकों से गुरुवार सुबह बनारस जाने वाली रोडवेज बस के टिकट के नाम पर कुछ लोगों ने ढाई हजार रुपये ठग लिए। बनारस जाने वाली बिंदनगर डिपो की बस जब कोल्हुई पहुंची तो पांचों इजराइली नागरिकों को पता चला कि प्रति टिकट किराया मात्र 268 रुपये है। इस तरह पांचों का किराया 1340 रुपये हुए। इस पर उन लोगों ने बस में हंगामा शुरू कर दिया। कंडक्टर बस मोड़कर वापस सोनौली ले आया। सोनौली बस स्टैंड पर एक ठग को पकड़ लिया गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी रामपाल यादव ने ठग को हिरासत में ले लिया। उसकी पहचान सोनौली निवासी मनोज सहानी के रूप में हुई। चौकी प्रभारी के मुताबिक पकड़े गए ठग से सैलानियों का पैसा वापस कराकर दूसरी बस से बनारस भेजा गया। फरार लोगों की तलाश की जा रही है।