{"_id":"69-69159","slug":"Maharajganj-69159-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप नहर में गिरी, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप नहर में गिरी, छह लोग घायल
Maharajganj
Updated Mon, 29 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। ईटहियां शिव मंदिर से दर्शन करके आ रहे श्रद्धालुआें की एक जीप रविवार को घुघली-शिकारपुर मार्ग पर विशुनपुर भड़ेहर गांव के पास नहर में गिर गई। इससे उसमें सवार एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। ड्राइवर की हालत गंभीर होने पर जिला संयुक्त चिकित्सालय में भेज दिया गया।
कम्हरियां खुर्द गांव के एक ही परिवार के पांच लोग रविवार को ईटहियां शिव मंदिर पर दर्शन करने गए थे। शाम करीब चार बजे जैसे ही घुघली-शिकारपुर मार्ग के विशुनपुर भड़ेहर गांव के पास जीप पहुंची चालक नियंत्रण खो बैठा। इससे जीप अनियंत्रित होकर नहर में चली गई। इसमें कम्हरियां खुर्द गांव का ड्राइवर नूर आलम (40) घायल हो गया। इसके अलावा पचरुखिया गांव के एक ही परिवार के घुरहू निषाद (50), कुसुम साहनी (15), समीक्षा साहनी (दो), गीता देवी (चार) और लकी (चार) को हल्की चोटें आईं। प्राथमिक इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने ड्राइवर को जिला संयुक्त चिकित्सालय रेफर कर दिया।