फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   दो दिन कार्य बहिष्कार करने की बनाई रणनीति

दो दिन कार्य बहिष्कार करने की बनाई रणनीति

Sat, 22 Sep 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
दो दिन कार्य बहिष्कार करने की बनाई रणनीति
राज्य कर्मी 11 अक्तूबर से करेंगे कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में दो दिन तक चलने वाले बहिष्कार की बनाई रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला इकाई के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में हुई। इसमें समस्याओं का समाधान कराने के लिए 11 व 12 अक्टूबर को प्रस्तावित कार्य बहिष्कार करने की रणनीति बनाई गई।

संगठन के अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारी विरोधी कार्य कर रही है। कहा कि इससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सरकारी नौकरी के अवसर धीरे धीरे समाप्त हो रहे हैं और संविदा भर्ती पर रोक लगाई गई है। आउटसोर्सिंग के जरिए कर्मचारियों की तैनाती कर काम करानेे की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 11 व 12 अक्टूबर को जिला अस्पताल परिसर में धरना दिया जाएगा। संगठन मंत्री कुलदीप चौधरी ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की मांगों के प्रति सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कराने व अन्य मांगों को पूरा कराने के लिए आंदोलन तेज किया जाएगा। बैठक में विजय प्रताप सिंह, बकाउल्लाह अंसारी, देवेश कुमार पांडेय, संतोष कुमार श्रीवास्तव, रंजना भारती, सरिता जायसवाल, मुन्ना, रघुनंदन, कीर्ति प्रकाश नायक, संजय मिश्रा, उमेश तिवारी, सुरेंद्र चौधरी, लालजी त्रिपाठी, संजीव कुमार उपाध्याय, पुष्पा देवी, हेमवंती सरोज, रागिनी चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed