{"_id":"5a469d114f1c1b3c3d8c0a90","slug":"81514577169-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के खिलाफ डीएम दफ्तर के सामने गरजे गांव के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के खिलाफ डीएम दफ्तर के सामने गरजे गांव के लोग
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। निचलौल ब्लॉक के ग्राम सभा बसुली के कोटेदार के निलंबित लाइसेंस की बहाली की कोशिश किए जाने की बात सुन गांव के लोग नाराज हो गए। कोटेदार के खिलाफ शुक्रवार को गांव वालों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और खुली बैठक बुलाकर नए कोटेदार के चयन की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को मांगों से संबंधित ज्ञापन भी दिया।
जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि ग्राम सभा बसुली के कोटेदार पर निर्धारित से अधिक रकम लेने तथा घटतौली करने की शिकायत तहसील दिवस में की गई थी। जांच में मामला सही मिलने पर एसडीएम निचलौल ने कोटेदार का लाइसेंस निलंबित कर दिया। आरोप है कि कोटेदार निलंबित लाइसेंस बहाल कराने की कोशिश कर रहा है। गांव वालों ने चेतावनी दी कि अगर आरोपी कोटेदार का लाइसेंस बहाल किया गया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। गांव वालों ने खुली बैठक बुलाकर दूसरे कोटेदार के चयन की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में गुलाब, जयराम, गणेश, गोविंद निषाद, इंतयाज अली, बालकिशुन, रामदेव व विष्णु आदि शामिल रहे।