फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   देश की आाजादी में पिछडे बर्ग का अहम योगदान: जय प्रकाश

देश की आाजादी में पिछडे बर्ग का अहम योगदान: जय प्रकाश

Mon, 04 Sep 2017 12:28 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
देश की आाजादी में पिछडे बर्ग का अहम योगदान: जय प्रकाश
महराजगंज। जिला पंचायत सभागार में आयोजित भाजपा केे पिछड़ा वर्ग प्रतिभा सम्मान समारोह में रविवार को बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के पशुधन, मत्स्य, राज्य संपति एवं नगर भूमि विभाग राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि देश की आजादी में पिछडे़ वर्ग के लोगों की अहम भूमिका रही। समाज के सजग प्रहरी के रूप में पिछडे़ वर्ग के लोग कार्य करते हैं। देश और समाज के उत्थान में इस वर्ग की भूमिका अहम है। केंद्र और प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं में समाज के हर तबके को शामिल किया गया है। चाहे प्रधान मंत्री किसान बीमा योजना की बात हो या फिर जनधन योजना। सभी में समाज के हर वर्ग के लोग शामिल हैं। योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंदों को मिल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने पं. दीन दयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करने पर बल देते हुए सबका साथ सबका विकास सरकार का मूलमंत्र बताया। कहा कि तीन तलाक खत्म कर महिलाओं को सम्मान से जीने का अधिकार मिला। भ्रष्टाचार, आतंकवाद समेत अन्य मसलो पर सरकार ने सख्ती से कार्य किया। जनहित की तमाम योजनाएं बनी जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। पिछडे़ वर्ग के उत्थान के लिए सरकार के कार्यों का हवाला देते हुए रोजगार के अवसर, व्यापार, कृषि समेत अन्य मसले पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज विरोधी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है। जनता ने उन्हें समझा दिया है कि अब सत्ता की बागडोर उसे मिलेगी जो जनता का दुखदर्द समझेगा। बीजेपी ने हमेशा आवाम के दर्द को समझा है। हर गरीब को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिला। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए गए। किसान, मजदूर, छात्र, व्यापारी समेत हर तबके के लोगो के हित को ध्यान में रखकर कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल ने बाढ़ राहत कार्य युद्ध स्तर पर किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रों का चयन करने की बात पर जोर देते हुए अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ कार्य करने की नसीहत दी। साथ ही विधान सभा क्षेत्र के विकास के कार्यो को लेकर प्लानिंग के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने भी सरकार की उपलब्धियों को बखान किए। भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के मसले पर सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाले।
सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभु दयाल चौहान, कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल, समीर त्रिपाठी, राधेश्याम सिंह, ओम प्रकाश पटेल, ओम प्रकाश वर्मा, पंकज गुप्ता, राजेन्द्र निषाद, परदेशी, रामाज्ञा निषाद, राजेन्द्र निषाद आदि मौजूद रहे।


पिछडे़ वर्ग के लोगों को मंत्री ने किया सम्मानित
महराजगंज। जिला पंचायत सभागार में पशुधन मंत्री जयप्रकाश निषाद ने स्वच्छता, स्वास्थ्य समेत अन्य क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। सम्मान पाकर लोग खुशी से गदगद हो उठे। स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले करमहां के रामनरायन पटेल, बीमा जागरूकता के लिए अवधनरायन को सम्मानित किया। चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर अरुण कुमार को सम्मानित किया गया। जुनैदा खातून, रामसनेही वर्मा, अवधेश चौरसिया, कन्हैया लाल वर्मा, रामरतन निषाद, प्रमोद कुमार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed