{"_id":"6a8dfb0861c1f2165a0697e6","slug":"free-roadways-bus-service-for-sisters-on-raksha-bandhan-trip-frequency-to-increase-for-three-days-maharajganj-news-c-206-1-go11002-183977-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रक्षाबंधन पर बहनों के लिए रोडवेज की मुफ्त बस सेवा, तीन दिन बढ़ेंगे फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रक्षाबंधन पर बहनों के लिए रोडवेज की मुफ्त बस सेवा, तीन दिन बढ़ेंगे फेरे
विज्ञापन
महराजगंज। रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर राखी बांधने मायके जाने वाली बहनों के सफर को आसान बनाने के लिए परिवहन निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। महिलाओं को 27 अगस्त की सुबह छह बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। महिलाओं के साथ एक सहयोगी को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। यात्रियों को बसों के संचालन, रूट और उपलब्धता की जानकारी देने के लिए महराजगंज रोडवेज बस स्टेशन पर 27 अगस्त से हेल्प डेस्क शुरू की जाएगी।
महराजगंज डिपो से वर्तमान में कुल 76 रोडवेज बसों का संचालन लोकल और लंबी दूरी के विभिन्न रूटों पर किया जा रहा है। रक्षाबंधन के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ने वाली संख्या को देखते हुए लोकल रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। फरेंदा, पनियरा, गोरखपुर, सोनौली और धानी समेत प्रमुख रूटों पर यात्रियों को अधिक बसें उपलब्ध कराने की तैयारी है। इससे बहनों को बसों के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
तीन दिन सक्रिय रहेगा हेल्प काउंटर
रोडवेज बस स्टेशन पर 27 से 29 अगस्त तक हेल्प काउंटर सक्रिय रहेगा। यहां आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। हेल्प डेस्क पर यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए बस के संचालन का समय, उपलब्धता और अनुमानित पहुंचने के समय की जानकारी दी जाएगी। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर जरूरत के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाने की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
चालक-परिचालकों की छुट्टियां रद्द
रक्षाबंधन के दौरान बसों के संचालन में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए परिवहन निगम ने चालक और परिचालकों की छुट्टियां पहले ही रद्द कर दी हैं। डिपो स्तर पर कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक बसों का संचालन किया जा सके। निगम के निर्देश पर लोकल रूटों के साथ लंबी दूरी के मार्गों पर भी यात्रियों की सुविधा के अनुसार बसें संचालित की जाएंगी।
27 से 29 अगस्त तक रोडवेज बस स्टेशन पर हेल्प काउंटर सक्रिय रहेगा। आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में कर्मचारी तैनात होंगे। यात्रियों को बसों के संचालन और उपलब्धता की पूरी जानकारी यहां से मिलेगी।
- सर्वजीत वर्मा, एआरएम, महराजगंज