फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   हवलदार का शव आते ही गांव में मचा कोहराम

हवलदार का शव आते ही गांव में मचा कोहराम

Thu, 31 Aug 2017 12:40 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
हवलदार का शव आते ही गांव में मचा कोहराम
परतावल/मुजुरी। बुधवार को श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नटवा जंगल टोला विलरूआ गांव में बुधवार को जैसे ही असम रायफल में तैनात हवलदार रघुनाथ का शव आया तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। पत्नी कालिंदी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। रघुनाथ के अंतिम दर्शन के लिए आसपास के लोगों का तांता लग गया। सबकी जुबान पर रघुनाथ की खूबियों की चर्चा रही।
विज्ञापन

18वें असम रायफल मणिपुर के चंडेल में तैनात रघुनाथ (55) की सोमवार की सुबह परेड के दौरान तबीयत बिगड़ी। साथियों ने हास्पिटल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टर ने हार्टअटैक से मौत होने की पुष्टि की। सोमवार को रात में ही घर पर मौत की सूचना दी गई।
विज्ञापन

असम रायफल के सूबेदार मोहन रामनायन ने हवलदार रघुनाथ का पार्थिव शरीर लेकर नटवा जंगल टोला विलरूआ आए। परिवार वालों की चीख सुनकर लोग गमगीन हो गए। रघुनाथ के शव को दाह संस्कार के लिए ले जाया गया। उनकी बेटी पिंकी, अंगिरा और पुत्र पिंटू, अमित व रंजीत ने कंधा दिया तो पूरा माहौल गमगीन हो गया। नटवा जंगल में घाट पर सूबेदार मोहन रामनायन और गोरखपुर गोरखा रेजिमेंट के सूबेदार रामबहादुर गुरूंग, हवलदार विजेंद्र कुमार गुरूंग, सिपाही विशाल क्षेत्रीय, मनप्रसाद निबुन, विमलरायी ने गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी दी। इस दौरान एसडीएम सदर देवेश गुप्त, सीओ सदर मुकेश प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा रामपाल यादव, ब्लॉक प्रमुख परतावल हरिशंकर वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed