फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   6 ill from food poisoning in a home, Referee

फूड प्वाइजनिंग से एक घर के 6 बीमार, रेफर

Tue, 14 Jun 2016 12:27 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Tue, 14 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
6 ill from food poisoning in a home, Referee
कोसी में सोमवार रात दो गांवों में शादी समारोहों में हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
सिसवा बाजार के वार्ड नंबर सात के एक परिवार के छह लोग रविवार रात सरपुतिया की सब्जी खाने से बीमार हो गए और सोमवार की सुबह नौ बजे तक अचेत रहे।
विज्ञापन


परिवार के एक बच्चे के शोर मचाने के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस से सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

कोठीभार वार्ड नंबर सात निवासी शारदा मद्धेशिया के घर रविवार की रात सरपुतिया की सब्जी बनी थी। रात में शारदा (45), पत्नी सुनीता (40), बेटी  खुश्बू (17), शिवानी(15), पिता राधेश्याम मद्धेशिया(60) व माता  दुर्गावती(55)  ने भोजन किया। फिर सभी सोने चले गए। शारदा का 16 वर्षीय बेटा शुभम बाहर से खाकर आया था, जो पहले ही सो गया था। 
विज्ञापन



सोमवार की सुबह जब  शुभम की नींद खुली तो पूरे घर में सन्नाटा था और उसने पहले अपनी बहनों को  जगाया लेकिन वो नहीं उठीं। फिर उसने अपने माता-पिता को जगाया लेकिन वो भी न  उठे। इससे शुभम घबरा गया और फिर दादा-दादी के कमरे  में पहुंचा तो वे भी अचेत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शुभम दौड़कर बाहर की तरफ भगा और शोर मचाना शुरू किया। शुभम की शोर सुन आसपास के लोग एकत्र हुए और तुरंत 108 नंबर पर फोन कर एम्बुलेंस बुलाया और सभी बीमारों को  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।


इस संदर्भ में प्रभारी  चिकित्साधिकारी डॉक्टर ईश्वर चंद्र विद्या सागर ने बताया कि मरीज अचेत अवस्था में हॉस्पिटल आए थे। तीन को उल्टी भी हो रही थी। फूड प्वाइजिनिंग की  संभावना है सबका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed