{"_id":"5b6353824f1c1b66428b5a3d","slug":"41533236098-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर चार कर्मियों का वेतन रोका, एक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर चार कर्मियों का वेतन रोका, एक निलंबित
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरहाजिर चार कर्मियों का वेतन रोका, एक निलंबित
बीडीओ से स्पष्टीकरण तलब, जांच सीडीओ को सौंपी
जिलाधिकारी ने सदर ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को सदर ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिले चार कर्मियों का उन्होंने वेतन रोक दिया, वहीं एक कर्मचारी को निलंबित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा खंड विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने विभिन्न मदों में पड़े धन को खर्च न करने के मामले की जांच मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी है।
डीएम के निरीक्षण के दौरान शिवेंद्र प्रताप सूर्यवंशी, राजन तिवारी, आत्माराम गुप्ता व दिग्विजय गैरहाजिर मिले। इन सभी का उन्होंने वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया। मौके पर मौजूद अधिकारी को जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर कर अपने आवास पर चले जाने वाले लिपिक दिलीप कुमार को निलंबित करने का निर्देश दिया। वहीं, खंड विकास अधिकारी सूर्यनारायण मिश्र से स्पष्टीकरण तलब करने का भी निर्देेश दिया है।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान न केवल ब्लॉक कार्यालय में गंदगी दिखी बल्कि अभिलेखों का रखरखाव भी ठीक नहीं मिला। उन्होंने रजिस्टर में किसी पत्रावली का नंबर न दर्ज किए जाने पर संबंधित लिपिक से कड़ी नाराजगी जताई। डीएम ने जब फाइलों की जांच की तो विभिन्न मदों में 83 लाख 32 हजार 255 रुपये पड़े मिले। इसके अलावा राज्य वित्त आयोग का 77 लाख रुपये भी खर्च नहीं हो सका है। इसकी जांच सीडीओ को सौंपते हुए लापरवाही की बात सामने आने पर उन्होंने बीडीओ तथा लिपिक के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन