फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   3386 people bought leaflets for three posts

प्रधान समेत तीन पदों के लिए 3386 लोगों ने खरीदे पर्चे

Sun, 04 Apr 2021 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
3386 people bought leaflets for three posts
सदर ब्लॉक परिसर में नामांकन पत्र खरीदने के लिए लगी भीड़। - फोटो : MAHARAJGANJ
प्रधान समेत तीन पदों के लिए 3386 लोगों ने खरीदे पर्चे
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के सभी 12 ब्लॉकों में शनिवार को भी ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर कुल 3386 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। पांचवें दिन ग्राम प्रधान पद पर 634, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 842 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 1910 नामांकन पत्र दावेदारों ने खरीदे।
सदर ब्लॉक के निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्राम प्रधान पद पर 43, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 95 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 185 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। पनियरा के एडीओ पंचायत राधेश्याम ने बताया कि प्रधान पद पर 54, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 84 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पर 131 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। सिसवां के बीडीओ अजय यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान पद पर 31, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 45 व ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 184 नामांकन पत्र बिके।
विज्ञापन

बृजमनगंज ब्लॉक के निर्वाचन अधिकारी अशोक चौहान ने बताया कि प्रधान पद पर 81, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 102 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 101 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। घुघली ब्लॉक के एडीओ पंचायत हरिश्चंद्र मिश्र ने बताया कि प्रधान पद के 62, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 62 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के 243 नामांकन पत्र बिके। परतावल ब्लॉक में प्रधान पद के 40, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 68 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के 150 नामांकन पत्र बिके। फरेंदा ब्लॉक के एडीओ पंचायत मनराज प्रसाद ने बताया कि प्रधान पद के 47, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 58 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के 102 पर्चे बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठौरा के बीडीओ अजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधान पद के 54, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 64 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के 267 नामांकन पत्र बिके हैं। धानी बाजार के निर्वाचन अधिकारी शिवदत्त ने बताया कि प्रधान पद के 16, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 26 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के 51 नामांकन पत्र बिके। नौतनवां के निर्वाचन अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि प्रधान पद के 76, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 91 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के 193 नामांकन पत्र बिके। लक्ष्मीपुर के निर्वाचन अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधान पद के 77, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 79 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के 87 नामांकन पत्र बिके। निचलौल में प्रधान पद के 53, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 68 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के 216 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

जिला पंचायत सदस्य पद के 97 पर्चे बिके
जिला पंचायत में पर्चे की बिक्री कर रहे आरएन यादव ने बताया कि शनिवार को जिले के विभिन्न वार्डों के लिए कुल 97 पर्चे बिके हैं। इनमें से 10 अनारक्षित वर्ग के हैं, जबकि शेष 87 आरक्षित वर्ग के। पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा शनिवार को नामांकन पत्र खरीदने वालों की कम भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed