फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   3 Women injured in Land Dispute

जमीनी विवाद में मारपीट,तीन महिलाएं घायल

Sun, 12 Sep 2021 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
3 Women injured in Land Dispute
जमीन के विवाद में मारपीट, तीन महिलाएं घायल
विज्ञापन

पुरंदरपुर (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर कस्बे में रविवार की दोपहर जमीन के विवाद को लेकर महिलाओं में जमकर मारपीट हो गई। इसमें तीन महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया गया है। जहां से दो महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर कस्बा निवासी रामदयाल व गौरी शंकर के बीच कई दिनों से मकान के जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जाता है की एक पक्ष ने विवादित जमीन में हैंडपंप लगा दिया और जब दूसरा पक्ष भी हैंडपंप लगाना शुरू किया तो विवाद हो गया। विवाद के दौरन घर पर कोई पुरुष मौजूद नहीं था। दोनों घर की महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। विमला देवी (58) सरिता देवी (50) व रिंकी (32) इस घटना में घायल हो गई।
विज्ञापन

घायल महिलाओं को इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने विमला देवी व सरिता देवी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया है। थाना प्रभारी रवि कुमार राय ने महिलाओं में मारपीट होने एवं दोनों पक्षों से पांच लोगों पर केस दर्ज करने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed