फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   240 kg foreign walnut consignment recovered from two government buses

Maharajganj News: दो सरकारी बसों से 240 किलो विदेशी अखरोट की खेप बरामद

Mon, 10 Aug 2026 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
240 kg foreign walnut consignment recovered from two government buses
कस्टम विभाग के अधिकारियों ने शनिवार की रात 11 बजे कस्बे के पुरानी नौतनवा चौराहा के पास से की बरामदगी
विज्ञापन



नौतनवा। स्थानीय कस्बे से कस्टम विभाग ने दो अलग-अलग मामलों में 240 किलोग्राम अखरोट बरामद किया है। कस्बे के पुरानी नौतनवा चौराहा और छपवा तिराहे के पास से शनिवार की रात और रविवार को पुलिस ने अखरोट की खेप जब्त कर लिया।


मिली जानकारी के अनुसार, कस्टम विभाग को मुखबिर से सूचना मिली कि नेपाल से तस्करी कर लाई गई अखरोट की खेप को सरकारी बस से गोरखपुर पहुंचाकर भारतीय क्षेत्र के बाजारों में खपाने की योजना है। विभाग की टीम ने संदेह के आधार पर एक सरकारी बस को कस्बे के पुरानी नौतनवा चौराहा पर रोक लिया और सभी सवारियों के सामग्रियों की तलाशी लेनी शुरू कर दी।
विज्ञापन




जांच के दौरान एक व्यक्ति के पास मौजूद चार झोले में रखा कुल 80 किलोग्राम विदेशी अखरोट बरामद हुआ। पूछताछ के बाद आरोपी को छोड़ दिया गया। सहायक आयुक्त कस्टम सुधीर त्यागी ने बताया कि सूचना के आधार पर एक सरकारी बस से करीब 80 किलोग्राम विदेशी अखरोट बरामद हुआ है। जिसे जब्त कर आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं दूसरे मामले में स्थानीय कस्बा स्थित छपवा तिराहे के पास से रविवार को कस्टम के अधिकारियों ने गोरखपुर की ओर जा रही एक सरकारी बस से 160 किलोग्राम विदेशी अखरोट बरामद किया। बताया गया कि उक्त अखरोट नेपाल से तस्करी कर लाया गया था।


मुखबिर की सूचना पर कस्टम विभाग को यह बरामदगी कर पाने में सफलता मिली। सहायक आयुक्त कस्टम सुधीर त्यागी ने बताया कि जिस व्यक्ति के पास से अखरोट बरामद हुआ उसे कागजी प्रक्रिया पूरी कर छोड़ दिया गया। वहीं बरामद अखरोट को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed