फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   23,974 candidates took the exam on the last day

Maharajganj News: अंतिम दिन 23,974 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Sun, 05 Mar 2023 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
23,974 candidates took the exam on the last day
महराजगंज। यूपी बोर्ड की परीक्षा शनिवार को विभिन्न केंद्रों पर संपन्न हो गई। दूूसरी पाली में हुई रसायन विज्ञान और समाज शास्त्र की परीक्षा मेें पंजीकृत 25,930 परीक्षार्थियों में से 23,974 ने परीक्षा दी। जबकि 1,956 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने बताया कि दूसरी पाली में इंटर मेें रसायन विज्ञान व समाज शास्त्र की परीक्षा थी। परीक्षा के संपन्न होने के बाद केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेेहरे पर रौनक नजर आई। सकुशल परीक्षा संपन्न होने पर परीक्षार्थियों ने संतोष जताया। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से गठित चार सचल दलों ने परीक्षा के अंतिम दिन 31 केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय के नेतृत्व वाली टीम ने सदर, मिठौरा, घुघली व निचलौल के 15 केंद्रों पर पहुंचकर स्थिति देखी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने पनियरा के चार केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायट प्राचार्य की टीम ने फरेंदा के छह परीक्षा केंद्रों पर हो रही परीक्षा को देखा। प्रधानाध्यापक राजकीय माध्यमिक विद्यालय अराजी जगपुर सुभाष चंद्र की टीम ने सिसवा के छह केंद्रों पर परीक्षा की शुचिता की जांच की।

सीबीएसई में नौ परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
केंद्रीय माध्यम शिक्षा परिषद की हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा में पंजीकृत 1,020 परीक्षार्थियों में 1,011 ने परीक्षा दी, जबकि नौ ने छोड़ दी। सेंट जोसेफ स्कूल के प्रबंधक सीजे थामस ने बताया कि विद्यालय मेंं पंजीकृत सभी 380 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। नवोदय के प्राचार्य राकेश राय ने बताया कि विद्यालय में पंजीकृत 225 परीक्षार्थियों में से 222 ने परीक्षा दी, जबकि तीन अनुपस्थित रहे। विशप एकेडमी के प्रधानाचार्य जीएस गिरी ने बताया कि विद्यालय में पंजीकृत 415 परीक्षार्थियों में से 409 ने परीक्षा दी, जबकि छह अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed