फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   करहियां पुल पर संदिग्ध हालत में मिला एक शख्स का शव

करहियां पुल पर संदिग्ध हालत में मिला एक शख्स का शव

Fri, 03 Nov 2017 06:22 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
करहियां पुल पर संदिग्ध हालत में मिला एक शख्स का शव
महराजगंज। फरेंदा - महराजगंज मार्ग पर स्थित करहिया पुल पर बृहस्पतिवार की रात में एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया दुर्घटना में मौत मानकर इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के चेहरी निवासी नरायन (55) बृहस्पतिवार की रात नौ बजे के बाद फरेंदा क्षेत्र के जमुहरा निवासी दीनानाथ के साथ बाइक पर सवार होकर फरेंदा जा रहे थे। वह फरेंदा थाना क्षेत्र के करहिया पुल पर पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की टक्कर से नरायन की मौत हो गई। जिसको छोड़ कर दीनानाथ घर चले गए। नरायन के सिर में गंभीर चोट के निशान हैं। शरीर पर मौजूद कपड़ों पर खून लगे थे। लोगों ने खून से लथपथ शव देखते ही सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर मृतक के परिजन फरेंदा थाने पहुंचे। परिजनों का कहना था कि नरायन सोखयती का काम करते थे। उन्हें फरेंदा के जमुहरा निवासी दीनानाथ सोखयती के लिए घर ले जा रहे थे। उनका आरोप था कि नरायन को मृत हालत में छोड़कर दीनानाथ घर चले आए। शुक्रवार को सुबह अपने इलाज के लिए भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी गए थे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दीनानाथ ने सुबह पुलिस को सूचना दी कि अज्ञात वाहन की टक्कर से नरायन की मौत हो गई। इस संबंध में एसओ सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को देखने से लग रहा है कि नरायन की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed