फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   अध्ययन कर मधवलिया गोसदन की स्थिति स्पष्ट करें वन विभाग

अध्ययन कर मधवलिया गोसदन की स्थिति स्पष्ट करें वन विभाग

Sat, 29 Dec 2018 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
अध्ययन कर मधवलिया गोसदन की स्थिति स्पष्ट करें वन विभाग
डीएम ने मधवलिया गो सदन की जमीन की मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी को पत्र लिखकर मधवलिया गो सदन की भूमि के बारे में अध्ययन कर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। ताकि शासन की मंशा के अनुरूप गो सदन की भूमि का राष्ट्रीय हित में उपयोग किया जा सके।

डीएम ने डीएफओ को लिखे पत्र में कहा है कि गो वंशीय पशुओं के संरक्षण व संवर्धन के लिए शासन ने निचलौल तहसील क्षेत्र के मधवलिया में गो सदन स्थापित किया है। इस गो सदन की अधिकांश भूमि या तो खाली पड़ी है अथवा जंगली घास उगी हुई है। छानबीन में पता चला है कि वन विभाग द्वारा गो सदन के कर्मचारियों को काम करने से न केवल मना किया जाता है बल्कि वन अधिनियम का हवाला देकर कार्रवाई की चेतावनी भी दी जाती है। उक्त भू खंड को अप्रयुक्त रखना राष्ट्रीय क्षति है। ऐसी स्थिति में प्रभागीय वनाधिकारी स्वयं अभिलेखीय एवं विधिक स्थिति का अध्ययन कर स्थिति स्पष्ट करते हुए अवगत कराएं। ताकि उस भूमि का उपयोग राष्ट्रीय हित में किया जा सके। विदित रहे, वन विभाग ने वर्ष 1969 में उक्त भूमि मधवलिया गो सदन को ट्रांसफर किया था, लेकिन उक्त भूमि के मसले पर अब भी वन विभाग व गो सदन प्रबंधन के बीच मतभेद बना हुआ है। जिलाधिकारी इस मामले के निस्तारण की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed