फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   पति, पत्नी, बच्चे पर हमला, महिला की मौत

पति, पत्नी, बच्चे पर हमला, महिला की मौत

Sat, 22 Sep 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
पति, पत्नी, बच्चे पर हमला, महिला की मौत

विज्ञापन
पति-पत्नी व बच्चे पर हमला, महिला की मौत
- पति व बेटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती, लेहड़ा दुर्गा मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे
- पुलिस ने पहली पत्नी के पिता को हिरासत में लिया

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के गिदहा गांव के पास सिसवा नहर किनारे बृहस्पतिवार की रात पति, पत्नी और मासूम पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पति और बेटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। दंपती व बच्चे पर लाठी, डंडे व कुल्हाड़ी से हमला किया गया। पुलिस घायल युवक की पहली पत्नी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कोठीभार थाना क्षेत्र के रतनपुर निवासी दीपक पांडेय (28) बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी पूजा (24) व डेढ़ साल के बेटे के साथ बाइक से लेहड़ा दुर्गा मंदिर दर्शन के लिए गए थे। पूजा उनकी दूसरी पत्नी है। दीपक की पहली शादी हरखपुरा टोला सोनबरसा की अर्चना पुत्री रामलखन से हुई थी। रिश्ते में दरार आने पर मामला न्यायालय तक पहुंच गया, जो अभी विचाराधीन है। इन सबके बीच दीपक ने पूजा से शादी कर ली। अर्चना का पिता इस बात को लेकर दीपक से नाराज रहता था। बृहस्पतिवार की रात मंदिर से लौटते समय मौका देखकर उसने परिवार के सदस्यों के साथ दीपक, पूजा और मासूम बच्चे पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला किया और बेहोश होने पर छोड़कर फरार हो गए। होश आने पर दीपक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान पूजा की मौत हो गई। हालत गंभीर देख दीपक और डेढ़ साल के मासूम को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक दीपक की हालत गंभीर है, जबकि बेटा खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष घुघली राजप्रकाश सिंह ने बताया कि दीपक पांडेय का पहली पत्नी तलाक का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। अर्चना के पिता राम लखन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूजा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी आरपी सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया जा चुका है। अन्य हमलावरों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed