फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   उदितपुर के जांबाजों ने पाक को दिया था मुंहतोड़ जबाब

उदितपुर के जांबाजों ने पाक को दिया था मुंहतोड़ जबाब

Fri, 27 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
उदितपुर के जांबाजों ने पाक को दिया था मुंहतोड़ जबाब

विज्ञापन
उदितपुर के जांबाजों ने पाक को दिया था मुंहतोड़ जबाब
सैनिक गांव की माताएं बच्चों को देश भक्ति की पाठ पढ़ाती हैं
छह सैनिकों ने कारगिल युद्ध में हिस्सा लेकर गांव का मान बढ़ाया था
प्रदीप अग्रहरी
फरेंदा। कारगिल युद्ध हो या कोई और। अधिकांश में फरेंदा क्षेत्र के सैनिक गांव उदितपुर के जांबाज सैनिकों की भूमिका अहम रही है। कारगिल युद्ध में सैनिक गांव के छह रणबांकुरों ने पाकिस्तानी सेना के छक्के छुड़ा कर भारत की जमीन पर कब्जा करने के पाक के नापाक इरादे को ध्वस्त कर दिया था। वह रणबांकुरे आज भी देश की सीमा की निगहबानी कर रहे हैं।
फरेंदा क्षेत्र का सैनिक गांव उदितपुर के सोनू गुरूंग, मोहित गुरूंग, संदीप गुरूंग, कमल गुरूंग, आनंद गुरूंग व सत्यम थापा अपने पूर्वजों से सीख व देश सेवा का व्रत लेकर 1998-99 में सेना में भर्ती हुए थे। भर्ती होने के अगले वर्ष ही कारगिल युद्ध की शुरूआत हो गई। सैनिक गांव के इन जांबाज सैनिकों की तैनाती कारगिल में ही रही। भारत को विजय दिलाने में इनकी भी भूमिका महत्वपूर्ण रही। कारगिल युद्ध के दौरान सैनिक गांव में अनेक युवा सेना में भर्ती हुए। उस दौरान भर्ती हुए आनंद गुरूंग, सत्यम, सोनू गुरूंग, कमल गुरूंग, मोहित गुरूंग तथा संदीप विभिन्न सीमाओं पर देश की रक्षा के लिए समर्पित हैं। गांव के जांबाज युवा आज भी देश की सेवा के लिए अपनी जान की बाजी लगाने को तैयार रहते हैं।
विज्ञापन

गांव के मुखिया मेजर एसबी गुरूंग ने बताया कि देश में जितने भी युद्ध हुए सबमें फरेंदा के सैनिक गांव का विशेष योगदान रहा। वह चाहे भारत-पाकिस्तान, भारत-चीन अथवा दितीय विश्व युुद्ध ही क्यों न हो। सभी में इस गांव के जांबाजों ने दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए थे। श्रीलंका में गए शांति सेना में भी इस गांव की भागीदारी रही। गांव के रामू गुरूंग ने श्रीलंका में अपने दोनो पैर गवां दिए थे। गांव में 500 सैनिक परिवार रहते हैं। प्रत्येक घर से कम से कम एक सैनिक देश की सेवा में समर्पित है। आज भी देश के सेवा के लिए लद्दाख, कारगिल, काश्मीर आदि जगहों पर रह कर देश की सीमा की रखवाली कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed