{"_id":"6a9344d52e8f1c20d10d906c","slug":"pankaj-chaudhary-listened-to-peoples-grievances-during-the-public-hearing-and-assured-them-of-a-resolution-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-184162-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जनसुनवाई में पंकज चौधरी ने सुनी समस्याएं लोगों को समाधान कराने का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जनसुनवाई में पंकज चौधरी ने सुनी समस्याएं लोगों को समाधान कराने का दिया आश्वासन
विज्ञापन
जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्या सुनते केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी।
महराजगंज। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के आवास स्थित कैंप कार्यालय पर शनिवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। इस मौके पर पंकज चौधरी ने लोगों की बात सुनीं और संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर नियमानुसार एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान का भरोसा दिलाया।
जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रीय लोग अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं को लेकर कैंप कार्यालय पहुंचे। किसी ने सड़क, बिजली, पानी और जलनिकासी की समस्या रखी तो किसी ने राजस्व, पुलिस, पेंशन, आवास, राशन तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें एवं मांगें सामने रखीं। लोगों ने अपने क्षेत्र की विकास संबंधी जरूरतों से भी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री को अवगत कराया।
पंकज चौधरी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। पात्र लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।