{"_id":"6a93445edeed54b93e0499a7","slug":"one-way-traffic-resumes-on-the-kathmandu-mugling-highway-which-was-obstructed-by-debris-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-184192-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मलबे से बाधित काठमांडो-मुगलिंग हाईवे पर वन-वे संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मलबे से बाधित काठमांडो-मुगलिंग हाईवे पर वन-वे संचालन शुरू
विज्ञापन
बैरेनी में मलबा हटाना अभी बाकी, दोतरफा यातायात बहाल करने की तैयारी में स्थानीय प्रशासन
मालवाहक ट्रकों को पोखरा के रास्ते किया गया रवाना
सोनौली। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद मलबे से बाधित काठमांडो-मुगलिंग हाईवे पर शुक्रवार रात से एकतरफा यातायात शुरू कर दिया गया है। बैरेनी से धादिंग के गलाउडी तक सड़क पर जमा मलबा काफी हद तक हटाए जाने के बाद वाहनों का संचलन शुरू किया गया। वहीं घाटी में जाने वाले मालवाहक ट्रकों को आज भी पोखरा के रास्ते रवाना किया गया।
रामनगर सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन कार्यालय के प्रमुख दिल्ली नारायण पांडे ने बताया कि बैरेनी क्षेत्र में अभी भी कुछ स्थानों पर मलबा जमा है। इस कारण फिलहाल सड़क पर दोतरफा यातायात शुरू नहीं किया जा सका है और पृथ्वी हाईवे पर वन-वे ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बुधवार को रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ के कारण बैरेनी से धादिंग के गलाउडी तक काठमांडू-मुगलिंग सड़क पर भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया था। इससे सड़क पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया था। सफाई कार्य के बाद शुक्रवार रात से एकतरफा आवागमन शुरू किया गया। बाढ़ के कारण हाईवे पर फंसे यात्री वाहनों को प्राथमिकता देते हुए पहले उन्हें उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सड़क पर ट्रैफिक का दबाव अधिक होने के कारण संवेदनशील और जाम वाले स्थानों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है ताकि यातायात को नियंत्रित रखा जा सके। बैरेनी क्षेत्र में मलबा हटाने का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। अनुकूल परिस्थितियों में दो से चार घंटे के भीतर शेष मलबा हटाया जा सकता है लेकिन सड़क पर आवागमन जारी रहने के कारण सफाई कार्य में दिक्कत आ रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही सड़क को पूरी तरह साफ कर दोतरफा आवाजाही बहाल करने की योजना है।